महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप 1 के मुकाबले में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

Advertisement

हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छी पिच है। अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं और अच्छा स्कोर बनाते हैं, तो इससे हमें मैच जीतने में मदद मिलेगी। मुझे मैदान पर कुछ समय बिताना होगा। श्रेयंका चोट की वजह से नहीं हैं, प्रेमा अपना डेब्यू कर रही हैं। क्रांति गौड़ बाहर हैं, अरुंधति खेल रही हैं।"

Advertisement

हरमन अपना 200वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रही हैं। इस पर उन्होंने कहा, "यहां तक का सफर शानदार रहा है। कभी नहीं सोचा था कि मैं इतनी दूर आऊंगी। भगवान दयालु हैं, उनकी शुक्रगुजार हूं। दोस्तों, परिवार, और बीसीसीआई का शुक्रिया। मैं अपना 200वां मैच खेलते हुए ज्यादा नर्वस हूं।"

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट ने कहा, "टॉस जीतने पर हम भी बल्लेबाजी करते। बड़ा मैच है और हम बड़ा स्कोर करना पसंद करते। हाल में इस टीम के खिलाफ जीतकर अच्छा लगा। वर्ल्ड कप में वे हमसे बेहतर रहे हैं। टीम में दो बदलाव हैं।"

भारतीय टीम का यह तीसरा मैच है। टीम इंडिया ने अपने पिछले 2 मैचों में पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। ग्रुप 1 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया फिलहाल दूसरे स्थान पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अपने 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ चौथे नंबर पर है।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान वोल्वार्ड्ट ने कहा, "टॉस जीतने पर हम भी बल्लेबाजी करते। बड़ा मैच है और हम बड़ा स्कोर करना पसंद करते। हाल में इस टीम के खिलाफ जीतकर अच्छा लगा। वर्ल्ड कप में वे हमसे बेहतर रहे हैं। टीम में दो बदलाव हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तंजिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजैन कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायोन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार