पाकिस्तान महिला टीम के मेंटर वहाब रियाज ने कहा कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से हमारा लक्ष्य शीर्ष-4 में जगह बनाना है।
पीसीबी की तरफ से जारी बयान में वहाब रियाज ने कहा, "यह एक युवा और जोशीला ग्रुप है जो वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। हमने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेली है, और आयरलैंड व वेस्टइंडीज का सामना किया है। आप वर्ल्ड कप में खेलने के लिए अपनी पूरी जिंदगी तैयारी करते हैं, और यह एक ऐसा मौका है जिसका हर कोई इंतजार करता है। हमारा ध्यान बेखौफ और सकारात्मक क्रिकेट खेलने पर है। हमें अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखना होगा, और नतीजे जरूर मिलेंगे।"
वहाब ने कहा, "हमारे ग्रुप में टूर्नामेंट की कुछ बेहतरीन टीमें हैं। यह हमारे लिए सही रास्ते पर शुरुआत करने का अच्छा मौका है, जैसे-जैसे इवेंट आगे बढ़ेगा, चीजें आसान होती जाएंगी। हमारी टीम में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का मिश्रण है। मुझे भरोसा है कि खिलाड़ी अगर अपनी क्षमता के मुताबिक खेलें, तो टॉप-4 में जगह बना सकते हैं।"
इंग्लैंड के हालात के बारे में वहाब ने कहा कि टीम ने वहां के माहौल के हिसाब से ढलने के लिए पहले ही कदम उठा लिए हैं। यूके में पिचें आम तौर पर हरी और गेंद को स्विंग और सीम कराने में मदद करने वाली होती हैं। हमने आयरलैंड में ट्राई-सीरीज और डर्बी में दो वार्म-अप मैचों के जरिए वहां के हालात के हिसाब से खुद को ढाल लिया है।
वहाब ने कहा, "हमारे ग्रुप में टूर्नामेंट की कुछ बेहतरीन टीमें हैं। यह हमारे लिए सही रास्ते पर शुरुआत करने का अच्छा मौका है, जैसे-जैसे इवेंट आगे बढ़ेगा, चीजें आसान होती जाएंगी। हमारी टीम में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का मिश्रण है। मुझे भरोसा है कि खिलाड़ी अगर अपनी क्षमता के मुताबिक खेलें, तो टॉप-4 में जगह बना सकते हैं।"
Also Read: LIVE Cricket Score
विश्व कप में पाकिस्तान की कप्तानी ऑलराउंडर फातिमा कर रही हैं। बतौर कप्तान यह उनका दूसरा विश्व कप है। पाकिस्तान का पहला मैच भारत के खिलाफ रविवार को है।