महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए के एक अहम मैच में भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 136 रन बनाए।
बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही थी, और 8 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा था। दिलारा अख्तर 4 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद जुरैया फिरदौस और सोभना मोस्तरी ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी 41 गेंदों पर आई थी। फिरदौस 59 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुईं। फिरदौस ने 31 गेंदों पर 33 रन बनाए। मोस्तरी तीसरे विकेट के रूप में 79 के स्कोर पर आउट हुईं। उन्होंने 26 गेंदों पर 22 रन बनाए।
महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए के एक अहम मैच में भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने है। ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 136 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
राधा यादव ने भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी की। राधा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। श्री चरणी ने 2 विकेट लिए। रेणुका सिंह ठाकुर और नंदिनी शर्मा को 1-1 विकेट मिला।