Premier League: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तेज गेंदबाज नादिन डी क्लार्क ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) करियर में 8 विकेट हासिल कर लिए हैं। इसी के साथ नादिन डब्ल्यूपीएल करियर के शुरुआती 3 मुकाबलों में सर्वाधिक विकेट हासिल करने के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं।

Advertisement

नादिन डी क्लार्क ने अब तक तीन मुकाबलों में 72 गेंदें फेंकी हैं, जिसमें 11.12 की औसत के साथ कुल 89 रन देकर 8 विकेट निकाले। इस लिस्ट में सबसे ऊपर साइका इशाक हैं, जिन्होंने शुरुआती 3 मुकाबलों में 9 विकेट हासिल किए थे। नंदिनी शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन 7-7 विकेट के साथ लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नंदिनी ने 11 जनवरी को गुजरात जायंट्स के विरुद्ध हैट्रिक ली थी। नंदिनी ने अब तक सिर्फ दो ही डब्ल्यूपीएल मैच खेले हैं। ऐसे में उनके पास इतिहास रचते हुए लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचने का गोल्डन चांस होगा।

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए।

इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेली ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 5.1 ओवरों में 41 रन जोड़े। शेफाली 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

यहां से लिजेली ली ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 90 रन जुटाते हुए टीम को 131 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

Advertisement

इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेली ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने 5.1 ओवरों में 41 रन जोड़े। शेफाली 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

विपक्षी खेमे से सोफी डिवाइन और राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि काश्वी गौतम ने 1 विकेट निकाला।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार