मुंबई इंडियंस (एमआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। इस टीम ने शनिवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 50 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस जीत के साथ टीम प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, सीजन के पहले मुकाबले को गंवाकर दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले स्थान पर है।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। इस टीम ने महज 2 रन पर अमेलिया केर (0) का विकेट गंवा दिया था। यहां से जी कमलिनी ने नैट साइवर-ब्रंट के साथ 32 गेंदों में 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 51 रन तक पहुंचाया।

कमलिनी 19 गेंदों में 3 चौकों के साथ 16 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद नैट साइवर-ब्रंट ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 66 रन जुटाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 117 रन तक पहुंचाया।

नैट साइवर-ब्रंट ने 46 गेंदों में 70 रन की पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे, जिसके बाद हरमनप्रीत कौर ने निकोला कैरी के साथ चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

कौर 42 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि निकोला ने 12 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से नंदिनी शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि चिनेल हेनरी और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 19 ओवरों में 145 रन पर सिमट गई। दिल्ली ने 15 के स्कोर पर लिजेली ली (10) का विकेट गंवाया। इसके बाद शेफाली वर्मा ने लौरा वोलवार्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 17 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 32 के स्कोर तक पहुंचाया। शेफाली 13 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद टीम ने 33 के स्कोर तक चौथा विकेट भी खो दिया।

कौर 42 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 74 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि निकोला ने 12 गेंदों में 21 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से नंदिनी शर्मा ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि चिनेल हेनरी और श्री चरणी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

चिनेल हेनरी ने इस टीम के लिए 33 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 56 रन बनाए, जबकि निकी प्रसाद ने 12 रन की पारी खेली। इनके अलावा, स्नेह राणा ने टीम के खाते में 11 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से निकोला कैरी और अमेलिया केर ने 3-3 विकेट निकाले, जबकि नैट साइवर-ब्रंट को 2 विकेट हाथ लगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार