AUS vs IND WTC Final Day 3: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। दूसरी पारी में चार विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 296 रन की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के पास पहली पारी के आधार पर 173 रन की बढ़त हासिल थी। वहीं दूसरी पारी में शुक्रवार को तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 123 रन बना लिए हैं। फिलहाल कैमरन ग्रीन 7 और मार्नस लाबुशेन 41 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम अब चौथे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द समेटने का प्रयास करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 296 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 123 रन मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम की अब तक कुल बढ़त 296 रन की हो गई है।

Advertisement

दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा 13 रन, डेविड वॉर्नर 1 रन, स्टीव स्मिथ 34 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर आउट हुए। वहीं भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 2, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

यह एक दिलचस्प दिन था जहां भारत के लिए अजिंक्य रहाणे 89 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 109 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत को वापसी करने में मदद की। लेकिन ऑस्ट्रेलिया अभी भी मजबूत स्थिति में है क्योंकि उसने भारत को पहली पारी में 296 रनों पर आउट कर 173 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली थी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार