टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाहर हुई पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए घोषित पाकिस्तान टीम से बाबर आजम, फखर जमान और नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया गया है। वहीं अब टेस्ट फॉर्मेट के लिए पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को कोच बनाए जाने की चर्चा है।

Advertisement

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सरफराज अहमद के जूनियर टीम के साथ किए गए काम से संतुष्ट है और उन्हें टेस्ट टीम की कोचिंग सौंपने को तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरफराज भी इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं।

Advertisement

सूत्रों ने टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट को बताया, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने सरफराज से टेस्ट टीम के हेड कोच का पद संभालने के लिए बात की है, और वह शान मसूद के साथ कप्तान के तौर पर काम करने के लिए सहमत हो गए हैं, क्योंकि दोनों अच्छे दोस्त हैं और पिछली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान को अपना नौवां स्थान सुधारने में मदद कर सकते हैं।"

पाकिस्तान को जुलाई में वेस्टइंडीज में दो टेस्ट और अगस्त में इंग्लैंड में तीन टेस्ट भी खेलने हैं।

हालांकि, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने सरफराज अहमद को टेस्ट टीम की कोचिंग के लिए उपयुक्त नहीं माना है। अफरीदी को लगता है कि यूनिस खान को टेस्ट कोच बनाया जाना चाहिए। अफरीदी ने स्थानीय मीडिया से कहा, "10,000 से अधिक टेस्ट रन और लंबे फॉर्मेट में हाई क्लास बैट्समैन के तौर पर पहचान के साथ, मुझे लगता है कि यूनिस को टेस्ट टीम दी जानी चाहिए।"

पाकिस्तान को जुलाई में वेस्टइंडीज में दो टेस्ट और अगस्त में इंग्लैंड में तीन टेस्ट भी खेलने हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले सरफराज ने 54 टेस्ट खेले हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार