पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ बुधवार को वॉर्मस्ली में खेले गए चौथे यूथ वनडे मैच में 200 रन से दमदार जीत हासिल की। इसी के साथ पाकिस्तान ने चार मुकाबलों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

Advertisement

इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ एकमात्र यूथ टेस्ट मैच 10 रन से गंवाने के बाद पाकिस्तान ने वनडे सीरीज का पहला मैच 177 रन से जीता था। इसके बाद अगले मुकाबले को 122 रन से अपने नाम किया। हालांकि, तीसरा मैच इंग्लैंड अंडर-19 ने 2 रन से करीबी अंतर से जीता, लेकिन अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान ने बड़ी जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

बुधवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 350 रन बनाए। उस्मान खान ने जहांगीर बिलाल के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की। जहांगीर 81 गेंदों में 13 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद, उस्मान ने अब्दुल कादिर के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 रन जोड़कर टीम को 185 के स्कोर तक पहुंचा दिया। उस्मान 10 बाउंड्री के साथ 79 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अब्दुल कादिर ने 18 गेंदों मे 22 रन की पारी खेली।

इस टीम को 197 के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया था, जहां से कप्तान फरहान यूसुफ ने अहमद हुसैन के साथ चौथे विकेट के लिए 144 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। अहमद 53 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फरहान ने 54 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 80 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से सुभान अली ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि राल्फी अल्बर्ट और जॉर्ज हैरिस ने 1-1 विकेट चटकाया।

इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 20.4 ओवरों में सिर्फ 150 रन पर ढेर हो गई। कप्तान राल्फी अल्बर्ट ने इसहाक मोहम्मद के साथ पहले विकेट के लिए 6 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की। मोहम्मद 20 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कप्तान अल्बर्ट ने 24 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 46 रन की पारी खेली।

इस टीम को 197 के स्कोर पर तीसरा झटका लग गया था, जहां से कप्तान फरहान यूसुफ ने अहमद हुसैन के साथ चौथे विकेट के लिए 144 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। अहमद 53 गेंदों में 63 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फरहान ने 54 गेंदों में 3 छक्कों और 8 चौकों के साथ 80 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से सुभान अली ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि राल्फी अल्बर्ट और जॉर्ज हैरिस ने 1-1 विकेट चटकाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तानी खेमे से अहमद हुसैन ने 16 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि नकाब शफीक, मोहम्मद सय्याम और जहांगीर बिलाल को 2-2 विकेट हाथ लगे। एक विकेट रिजवानुल्लाह ने चटकाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार