श्रीलंका अंडर-19 टीम ने गुरुवार को महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए यूथ वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम मुकाबले को 1 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेजबान टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है।
भारत की अंडर-19 टीम ने सीरीज का पहला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने अगले मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज के अंतिम मैच को निर्णायक बना दिया था। यूथ वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद श्रीलंकाई टीम 13 जुलाई से दो अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेगी।
हम्बनटोटा में खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 290 रन बनाए। भारतीय टीम ने 31 के स्कोर तक कप्तान यशबर्धन चौहान (6) और रजत बघेल (8) के विकेट गंवा दिए थे। यहां से वीके विनीत ने लक्ष्य रायचंदानी के साथ तीसरे विकेट के लिए 117 गेंदों में 108 रन जोड़कर टीम को संभाला। लक्ष्य 63 गेंदों में 7 चौकों के साथ 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद विनीत ने मोर्चा संभाले रखा।
विनीत ने कुशाग्र ओझा के साथ 25 रन, जबकि अर्जुन राजपूत के साथ 37 रन की साझेदारी की। इसके अलावा, शाविन विनोद के साथ छठे विकेट के लिए 46 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विनीत 136 गेंदों में 3 छक्कों और 13 चौकों के साथ 131 रन बनाकर आउट हुए। इनके अलावा, शाविन विनोद ने 26 रन का योगदान दिया, जबकि मोहित उल्वा 19 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से सेथमिका सेनेविरात्ने ने 41 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि गिमहान मेंडिस ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा कविजा गमागे ने 1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने अंतिम गेंद पर एक विकेट शेष रहते मैच अपने नाम किया। दिमंथा महाविथाना ने रेहान पेइरिस के साथ पहले विकेट के लिए 5 ओवरों में 21 रन जुटाए। रेहान महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सेनूजा वेकुनागोडा ने दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। श्रीलंकाई खेमे को 52 के स्कोर पर दिमंथा के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी स्कोर पर कप्तान विमथ दिनसारा (0) भी आउट हो गए।
यहां से वेकुनागोडा ने कविजा गमागे के साथ चौथे विकेट के लिए 79 रन जोड़कर टीम को संकट से बाहर निकाला। गमागे ने 29 रन का योगदान श्रीलंकाई टीम के खाते में दिया।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने अंतिम गेंद पर एक विकेट शेष रहते मैच अपने नाम किया। दिमंथा महाविथाना ने रेहान पेइरिस के साथ पहले विकेट के लिए 5 ओवरों में 21 रन जुटाए। रेहान महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सेनूजा वेकुनागोडा ने दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़े। श्रीलंकाई खेमे को 52 के स्कोर पर दिमंथा के रूप में दूसरा झटका लगा, जो 4 चौकों के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसी स्कोर पर कप्तान विमथ दिनसारा (0) भी आउट हो गए।
Also Read: LIVE Cricket Score
मेजबान टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन की दरकार थी। टीम के पास सिर्फ एक विकेट शेष था। मोहित के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका, पांचवीं गेंद पर छक्का और अंतिम गेंद पर एक रन दौड़कर हीनातिगाला ने टीम को रोमांचक जीत दिलाई, जो 68 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 84 रन बनाकर नाबाद रहे। अनमोलजीत सिंह ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि शाविन विनोद ने 3 सफलताएं प्राप्त कीं। मोहित उल्वा ने 2 विकेट अपने नाम किए।