निरंजन शाह स्टेडियम में शुक्रवार को बारिश से प्रभावित पहले यूथ वनडे मैच में ऑलराउंडर यशवर्धन चौहान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हराया।

Advertisement

बारिश के कारण 20-20 ओवर के इस मैच में, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 182 रन लगाए। यशवर्धन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इस मैच में भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग भी खेले।

स्टेडियम में अपने पिता के आक्रामक अंदाज में ओपनिंग करते हुए आर्यवीर ने 5 चौकों की मदद से 26 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 18 गेंदों में 211 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

द्रविड़ और चौहान ने पांचवें विकेट के लिए 69 रनों की अहम साझेदारी की, जिसने 12वें ओवर में 88/4 के स्कोर पर मुश्किल में फंसी भारतीय टीम को उबारा। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑफ-स्पिनर एली ब्रेन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने चार ओवरों में 29 रन देकर 2 विकेट लिए।

स्टेडियम में अपने पिता के आक्रामक अंदाज में ओपनिंग करते हुए आर्यवीर ने 5 चौकों की मदद से 26 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़ ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 18 गेंदों में 211 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया को जब 11 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी, तब जोस्नेक ने लगातार तीन चौके जड़े। दूसरे चौके के साथ उन्होंने 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, लेकिन ठीक अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन की जरूरत थी, तब दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहित उल्वा ने संयम बनाए रखा और सिर्फ तीन रन देकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। चौहान ने अपनी फिफ्टी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने 21 गेंदों पर 45 रन बनाने वाले नील पटेल और हेडन बारबुलोविच (24 गेंदों पर 40 रन) को पवेलियन भेजा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार