भारत की अंडर-19 टीम श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच में जीत की दहलीज पर है। भारतीय टीम को मुकाबले के अंतिम दिन सिर्फ 6 विकेट की दरकार है। जीत के लिए 472 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन बनाए हैं। भारत के पास फिलहाल 317 रन की बढ़त है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 411 रन बनाए। मेहमान खेमे से मनल चौहान ने 21 बाउंड्री के साथ 150 रन बनाए, जबकि कुशाग्र ओझा ने 111 रन की पारी खेली। इनके अलावा, यशबर्धन चौहान ने 78 रन का योगदान दिया। श्रीलंकाई खेमे से गिमहान मेंडिस ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 148 रन पर सिमट गई। इस पारी में दुलनिथ सिगेरा ने सर्वाधिक 31 रन बनाए, जबकि सेथमिका सेनेविरात्ने ने नाबाद 25 रन जोड़े। भारत की तरफ से प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकटा, जगन्नाथ हेमचुदेशन और रोहित यादव ने 3-3 विकेट हासिल किए।
मेहमान टीम के पास पहली पारी के आधार पर 263 रन की विशाल बढ़त थी। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 208/3 के स्कोर पर घोषित करते हुए श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए विशाल टारगेट रखा।
भारतीय खेमे से लक्ष्य राजेश ने 10 बाउंड्री के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि मनल चौहान ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। श्रीलंकाई टीम की तरफ से कविजा कविजा गमागे ने 2 विकेट हासिल किए। विग्नेश्वरन आकाश को 1 विकेट हाथ लगा।
जीत के लिए 472 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक 36 ओवरों का सामना किया और 4 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए।
भारतीय खेमे से लक्ष्य राजेश ने 10 बाउंड्री के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि मनल चौहान ने 51 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। श्रीलंकाई टीम की तरफ से कविजा कविजा गमागे ने 2 विकेट हासिल किए। विग्नेश्वरन आकाश को 1 विकेट हाथ लगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अनाधिकारिक वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारत ने अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ खेला। अब मेहमान टीम के पास यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने का मौका है।