युजवेंद्र चहल की गिनती भारत के सबसे काबिल स्पिन गेंदबाजों में होती है। अपनी चतुर गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाने में माहिर चहल कभी शतरंज की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे। चहल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से एक मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।
युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई, 1990 को हरियाणा के जींद जिले में हुआ। चहल को बचपन में शतरंज के खेल में काफी दिलचस्प थी और वह इस गेम में भी तेजी से आगे बढ़ रहे थे। चहल शतरंज में जूनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्होंने अंडर 12 नेशनल चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। चहल विश्व कप अंडर 12 जूनियर चैंपियनशिप को भी जीत चुके हैं।
हालांकि, आर्थिक तंगी के कारण चहल को शतरंज का खेल छोड़ना पड़ गया और उन्होंने क्रिकेट का दामन थाम लिया। चहल शुरुआत में खेतों में प्रैक्टिस किया करते थे। चहल की चाहत शुरुआत में तेज गेंदबाज बनने की थी, लेकिन पिता ने उन्हें स्पिन गेंदबाज बनने की सलाह दी। चहल ने महज 19 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार शानदार प्रदर्शन के बूते चहल की साल 2016 में भारतीय टीम में एंट्री हुई। जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 जून, 2016 को चहल ने अपना वनडे डेब्यू किया। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ ही उनका टी20 इंटरनेशनल में भी डेब्यू हुआ।
युजवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई, 1990 को हरियाणा के जींद जिले में हुआ। चहल को बचपन में शतरंज के खेल में काफी दिलचस्प थी और वह इस गेम में भी तेजी से आगे बढ़ रहे थे। चहल शतरंज में जूनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। उन्होंने अंडर 12 नेशनल चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। चहल विश्व कप अंडर 12 जूनियर चैंपियनशिप को भी जीत चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
टी20 इंटरनेशनल में दीपक चाहर के बाद भारत की तरफ से सबसे बेहतरीन टी20 स्पेल फेंकने का रिकॉर्ड चहल के नाम दर्ज है। युजवेंद्र चहल ने भारत की ओर से अब तक 72 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 121 विकेट निकाले हैं। वहीं, 80 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में वह 96 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। चहल भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं।