जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपनी पुरुष और महिला राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड ने शुक्रवार को बताया कि तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा पुरुषों की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा टी20 फॉर्मेट में कप्तानी करते रहेंगे। महिला टीम की कमान अनुभवी ऑलराउंडर जोसेफिन नकोमो को दी गई है।

Advertisement

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट समिति की सिफारिशों को हरारे में आयोजित बोर्ड बैठक में मंजूरी दी गई। नगारवा ने हाल ही में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में कप्तानी की शुरुआत की थी और वनडे टीम का भी नेतृत्व कर रहे हैं। टेस्ट टीम में युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को उपकप्तान बनाया गया है।

टी20 टीम में रिचर्ड नगारवा, कप्तान सिकंदर रजा के उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। वहीं वनडे प्रारूप में सिकंदर रजा उपकप्तान रहेंगे। महिला टीम में लेफ्ट-आर्म तेज गेंदबाज नोमवेलो सिबांडा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जो नई कप्तान जोसेफिन नकोमो का साथ देंगी।

नगारवा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र घरेलू टेस्ट में जीत हासिल की है, जबकि इसी टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में जिम्बाब्वे 2-0 से आगे है।

जोसेफिन नकोमो को यह जिम्मेदारी लंबे समय तक महिला टीम की कप्तान रहीं मैरी-ऐनी मुसोंडा के संन्यास के बाद मिली है। मुसोंडा ने अप्रैल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।

नगारवा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र घरेलू टेस्ट में जीत हासिल की है, जबकि इसी टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में जिम्बाब्वे 2-0 से आगे है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुकुहलानी ने यह भी कहा कि उपकप्तान ब्रायन बेनेट और नोमवेलो सिबांडा अपनी-अपनी टीमों को मजबूत सहयोग देंगे। जिम्बाब्वे क्रिकेट को उम्मीद है कि नई नेतृत्व संरचना के साथ पुरुष टीम अपनी हालिया अच्छी लय को बरकरार रखेगी, जबकि महिला टीम आईसीसी महिला चैंपियनशिप में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार