ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर स्‍टुअर्ट मैकगिल (Stuart MacGill) को घर से किडनैप करने का मामला सामने आने के बाद खलबली मच गई है। मैकगिल का उनके घर से अपहरण करने के बाद बंदूक की नोक पर धमकी दी गई और शहर के एक कोने से दूसरे कोने ले जाकर बेरहमी से पीटा भी गया था।

Advertisement

हालांकि, किडनैप के एक घंटे के बाद स्‍टुअर्ट मैकगिल को रिलीज कर दिया गया और ऑस्‍ट्रेलियाई पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। अब इस पूरे मामले पर एक नया चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। द टेलीग्राफ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार 14 अप्रैल को रात 8 बजे के आसपास मैकगिल को जिस व्यक्ति ने अगवा किया था वह मैकगिल की गर्लफ्रेंड का भाई है।

Advertisement

रिपोर्ट्स की मानें तो वह 46 वर्षीय व्यक्ति स्‍टुअर्ट मैकगिल की प्रेमिका मारिया ओ मेघेर का भाई मारिनो सोथ्रोपोउलोस है। मारिनो सोथ्रोपोउलोस उस होटल का मालिक है जिस होटल में स्‍टुअर्ट मैकगिल बतौर जनरल मैनेजर काम करते हैं। यह भी पता चला है कि मारिनो सोथ्रोपोउलोस के अलावा तीन लोगों ने भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को वाहन में साथ ले जाने के लिए मजबूर किया था।

इस पूरी घटना में शामिल अन्य लोगों का नाम मिन्ह गुयेन (42) और फ्रेडरिक और रिचर्ड शेफ है। फिलहाल चारों लोग पुलिस हिरासत में हैं, जहां उनके साथ गैरकानूनी तरीके से लाभ लेने के इरादे से किसी को अपहरण करने का आरोप दर्ज हुआ है। मैकगिल की गर्लफ्रेंड के भाई पर आपराधिक गतिविधि में भाग लेने और प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति करने का भी आरोप लगा है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार