पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर अक्सर अपने दिल की बात बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं फिर चाहे वो कमेंट्री के दौरान किसी भारतीय क्रिकेटर की क्लास लगानी हो या फिर क्रिकेट के मैदान से परे फेक न्यूज  फैलाने वालों की बोलती बंद करना हो, गावस्कर कहीं भी पीछे नहीं हटते हैं और इस बार भी सामने आकर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

Advertisement

गावस्कर ने फेक न्यूज फैलाने वाली स्पोर्ट्स वेबसाइट्स और व्यक्तिगत अकाउंट्स को लताड़ते हुए चेतावनी दी है कि टीआरपी के लिए उनके बयानों को तोड़ मरोड़कर इस्तेमाल ना किया जाए। पूर्व भारतीय कप्तान ने क्रिकेट प्रेमियों से आग्रह किया कि वो उनके बारे में कही गई बातों पर विश्वास करने से पहले कुछ तथ्यों की जांच करें और पुष्टि करें, खासकर व्यक्तिगत खातों और कुछ स्पोर्ट्स वेबसाइटों द्वारा दी गई जानकारी को जरूर वेरिफाई करें।

Advertisement

गावस्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "पिछले कुछ महीनों में, ये मेरे संज्ञान में आया है कि बहुत सी स्पोर्ट्स वेबसाइटें और व्यक्तिगत खाते मेरे बारे में ऐसी टिप्पणियां और उद्धरण दे रहे हैं, जो मैंने कभी नहीं दिए। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वो जो कुछ भी पढ़ते हैं, उसे वेरिफाई करें, तथ्य-जांच करें और उस पर विश्वास न करें। विशेष रूप से इनमें से कुछ व्यक्तिगत खातों और स्पोर्ट्स वेबसाइटों से आ रही बातों पर। भगवान आप सभी का भला करे।" 

Also Read: LIVE Cricket Score

गावस्कर फिलहाल इंग्लैंड में हैं, जहां वो एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में कमेंट्री कर रहे हैं। हेडिंग्ले, लीड्स में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत के शतक बनाने पर उनके जश्न ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। गावस्कर चाहते थे कि पंत अपना खास कलाबाजी वाला जश्न मनाएं। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने ये जश्न नहीं मनाया क्योंकि वो भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। दुर्भाग्य से, पंत के दोनों पारियों में शतक के बावजूद भारत पांच विकेट से मैच हार गया। अब पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट बुधवार, 2 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार