मोहाली, 15 मई (CRICKETNMORE): सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने बल्लेबाजों के दमदार खेल की बदौलत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 46वें मुकाबले में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब को सात विकेट से हरा दिया। पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने हैदराबाद के सामने 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 180 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को हैदराबाद ने 19.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

Advertisement

पंजाब के 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के लिए डेविड वॉर्नर (52) और युवराज सिंह (नाबाद 42) ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रमाण दिया। इसके अलावा शिखर धवन (25), दीपक हुड्डा (34) और बेन कटिंग (नाबाद 18) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।

Advertisement

हैदराबाद की टीम का पहला विकेट धवन के रूप में 68 के कुल योग पर गिरा। धवन और वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की।

वॉर्नर और हुड्डा के आउट होने के बाद हैदराबाद की टीम की धीमी पड़ती गति को दिग्गज बल्लेबाज के अनुभवी हाथों ने संभाला। युवराज और हुड्डा ने तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी की।

पंजाब के गेंदबाज संदीप शर्मा की गेंद पर डेविड मिलर के हाथों हुड्डा के कैच आउट होने के बाद युवराज और बेन ने 44 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए जीत हासिल की और टीम के विजयी क्रम को बनाए रखा।

पंजाब की ओर से संदीप और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम की ओर से हाशिम अमला (96) ने सबसे अधिक रन बनाए। रिद्धिमान साहा (27) और गुरकीरत सिंह (27) ने भी मंझी हुई बल्लेबाजी की।

टीम के लिए अमला और गुरकीरत ने तीसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। अमला के रूप में अंतिम ओवर में टीम का चौथा विकेट गिरा। बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी के बावजूद भी पंजाब जीत हासिल करने में नाकाम रहा।

हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने दो और मुस्तफिजुर रहमान तथा मोइजेज हेनरिक्स ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

इस मुकाबले में जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम ने अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में से आठ में जीत हासिल की है।

पंजाब की टीम ने अब तक चार ही मुकाबलों में जीत हासिल की और इस मुकाबले में मिली हार के साथ वह आईपीएल की प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गई है।

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार