गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद जॉनी बेयरस्टो के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 14वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को नौ विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस मैच के दौरान एक बार फिर हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर धीमी पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रनों का स्कोर बनाया, जिसे हैदराबाद ने 18.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद ने अपना जीत का खाता भी खोल लिया है।

Advertisement

हालांकि, जब हैदराबाद को जीत के लिए 11 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी तभी बेयरस्टो ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया और बेयरस्टो का छक्का देखकर काव्या इमोशनल हो गई और कैमरे ने एक बार फिर कैप्चर कर लिया। काव्या मारन को अक्सर हैदराबाद के मैचों के दौरान स्टैंड्स में देखा जा रहा है।

अक्सर काव्या को हैदराबाद की हार के कारण दुखी देखा जाता था लेकिन आज उन्हें भी यकीन नहीं हुआ कि उनकी टीम पहला मुकाबला जीती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि हैदराबाद की टीम अपनी जीत के सिलसिले को कितना आगे जारी रख पाते हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार