सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार (17 मई) को राहुल त्रिपाठी, प्रियम गर्ग और निकोलस पूरन की विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 194 रनों का टारगेट सेट कर दिया है। मुंबई इंडियंस के लिए रमनदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए। रमनदीप ने तीन ओवर में 20 रन खर्चते हुए 3 विकेट हासिल किए।

Advertisement

इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद वानखेड़े के मैदान पर अभिषेक शर्मा और प्रियम गर्ग की सलामी जोड़ी बल्लेबाज़ी करने उतरी। हालांकि सनराइजर्स की शुरुआती अच्छी नहीं रही और अभिषेक शर्मा पारी के तीसरे ओवर में ही 09 रनों के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। अभिषेक का विकेट डेनियल सैम्स ने हासिल किया था।

Advertisement

पहला विकेट गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी करने आए और उन्होंने धुंआधार अंदाज में बल्लेबाज़ी करनी शुरू की। इसी बीच राहुल ने जसप्रीत बुमराह को भी निशाने पर लिया और उनके पहले ओवर में एक छक्का और दो करारे चौके जड़े। राहुल को विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी करता देख प्रियम गर्ग ने भी अपना बल्ला घुमाना शुरू किया और 26 गेंदों पर 42 रन ठोक दिये।

प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी के बीच दूसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि इसके बाद प्रियम गर्ग का विकेट 10वें ओवर में रमनदीप सिंह ने हासिल किया। युवा गर्ग के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी का साथ देने के लिए कैरेबियाई बल्लेबाज़ निकोलस पूरन मैदान पर उतरे और उन्होंने भी त्रिपाठी के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने शुरू की।

राहुल और निकोलस के बीच तीसरे विकेट के लिए 76 रनों की पार्टनरशिप हुई। जिसके बाद निकोलस को रिले मैरेडिथ ने 38 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पूरन के आउट होने के बाद हैदराबाद की टीम ने दो विकेट एक ओवर में ही गंवा दिये जिसके दौरान सेट बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी(76) और एडेन मार्कराम(02) पवेलियन लौटे। दोनों ही खिलाड़ियों को विकेट 18वें ओवर में रमनदीप सिंह ने हासिल किया था।

तीन झटके लगातार लगने के बाद केन विलियमसन और वाशिंगटन सुंदर ने टीम के लिए बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश की, लेकिन वे मुंबई के गेंदबाज़ों के आगे सफल नहीं हो सके। विलियमसन ने 8 रन बनाए, वहीं सुंदर 9 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Advertisement

बता दें कि सनराइजर्स ने वानखेड़े के मैदान पर 193 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। मुंबई के लिए रमनदीप ने तीन विकेट हासिल किए, वहीं डेनियल सैम्स, रिले मैरेडिथ और जसप्रीत बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार