भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 38 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

Advertisement

इस मैच में भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान शिखर धवन ने भी 46 रनों की आकर्षक पारी खेली।

Advertisement

अपनी 50 रनों की पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने एक साथ भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। वो भारत की ओर से अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के पहली तीन पारियों में वो अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है। सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अभी 4 मैच खेले हैं जिसकी 3 पारियों में उन्होंने 139 रन बनाए है।

गंभीर ने अपने इंटरनेशनल टी-20 करियर की पहली तीन पारियों में 109 रन बनाने का कारनामा किया है। वही सुरेश रैना ने अपनी शुरु की तीन पारियों में 99 रन बनाए है।

इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 165 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 126 रनों पर ही ढेर हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार