मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को आईपीएल 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की। वह मुंबई इंडियंस के लिए 100 आईपीएल मैच खेलने वाले आठवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस खास मौके पर उन्हें टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने 'सूर्या दादा' लिखी हुई एक विशेष जर्सी भेंट की।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने अपना आईपीएल डेब्यू 2012 में मुंबई इंडियंस के लिए किया था, लेकिन उस सीजन उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। 2013 में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके, जिसके बाद 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। KKR के लिए 2014 से 2017 तक खेलते हुए उन्होंने 54 मैचों में 500 से ज्यादा रन बनाए।

Advertisement

2018 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें दोबारा अपनी टीम में शामिल किया और इस बार उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 500+ रन बनाए और टीम के अहम बल्लेबाज बन गए। मुंबई के साथ रहते हुए वह 2019 और 2020 में आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।

सूर्यकुमार यादव ने 2023 में अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उस सीजन उन्होंने 605 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। उनकी इस सफलता ने उन्हें भारतीय टी20 टीम का स्थायी सदस्य बना दिया।

सूर्यकुमार यादव से पहले मुंबई इंडियंस के लिए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं:

  1. रोहित शर्मा
  2. हरभजन सिंह
  3. कीरोन पोलार्ड
  4. जसप्रीत बुमराह
  5. लसिथ मलिंगा
  6. अंबाती रायडू
  7. हार्दिक पंड्या

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। टीम अपने पहले दो मुकाबले हार गई थी, लेकिन फिर कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उन्होंने जीत का खाता खोला। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ यह मुकाबला उनके लिए सीजन में वापसी करने का एक बड़ा मौका होगा। सूर्यकुमार यादव इस मैच में अपनी खास उपलब्धि को यादगार बनाना चाहेंगे और टीम के लिए अहम पारी खेलकर जीत में योगदान देना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार