भारतीय पुरुष टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 5 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मैच से पहले बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच अब वो पुरानी प्रतिद्वंद्विता नहीं रही, खासकर जब एक टीम बार-बार जीतती रही हो तो दोनों टीमों के बीच किसी भी तरह की राइवलरी नहीं रह जाती।

Advertisement

जियोस्टार को दिए एक इंटरव्यू में सूर्यकुमार ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, “महिला टीम एक अलग स्तर पर क्रिकेट खेल रही है। अगर वो पाकिस्तान के खिलाफ फोकस्ड रहकर खेलें, तो मैं पूरी तरह से भरोसा रखता हूं कि वो मिशन 12-0 पूरा कर सकती हैं।”

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने टीम की मौजूदा तैयारी और आत्मविश्वास की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि कप्तान हरमनप्रीत कौर से उनकी बात हुई है और पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “श्रीलंका के खिलाफ मिली शानदार जीत के बाद टीम का माहौल काफी सकारात्मक है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हुआ ट्रेनिंग कैंप भी काफी उपयोगी रहा है। जब टीम का माहौल अच्छा होता है तो जीत अपने आप मिलती है।”

भारत और पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंद्विता पर बात करते हुए सूर्यकुमार ने साफ कहा कि मुकाबला तभी कहलाता है जब दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर हो। अपनी बात खत्म करते हुए उन्होंने कहा, “अगर कोई टीम 11 बार जीत चुकी है और दूसरी एक बार भी नहीं, तो उसे मुकाबला नहीं कहा जा सकता। ये एकतरफा कहानी है। पाकिस्तान की टीम हाल के समय में, चाहे वो पुरुष हो या महिला क्रिकेट, भारत से हारती ही रही है। आंकड़ों की बात करें तो अब इसे ‘राइवलरी’ कहना सही नहीं होगा। अगर हमारी महिला टीम अपना ध्यान बनाए रखे तो 12-0 का आंकड़ा दूर नहीं है।”

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यकुमार की ये बातें भारत की लगातार बढ़ती क्रिकेट पकड़ को दिखाती हैं, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ। उन्होंने ये भी दोहराया कि भारत की दोनों टीमें पुरुष और महिला, अब पूरी तरह से हावी हो चुकी हैं और पाकिस्तान को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और एक बार फिर भारत-पाक मैच की गर्मी को बढ़ा दिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार