NZ-W vs SA-W T20: अमेलिया केर (Amelia Kerr) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट (New Zealand Women Cricket Team) टीम रविवार, 15 मार्च से साउथ अफ्रीका के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी गई है।

Advertisement

सुजी बेट्स और सोफी डिवाइन की हुई वापसी: न्यूजीलैंड की टीम में अनुभवी खिलाड़ी सुज़ी बेट्स की वापसी हुई है जो कि हाल ही में क्वाड टियर (जांघ के सामने की चार मांसपेशियों के समूह में होने वाली चोट है) की चोट से परेशान थी। उनके अलावा महान ऑलराउंडर सोफी डिवाइन भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगी। इन दोनों ही दिग्गजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज मिस की थी।

Advertisement

इतना नहीं ही, बेट्स और डिवाइन के अलावा फ्लोरा डेवोनशायर जो कि उंगली में चोट के कारण लंबे समय से बाहर थी उनकी भी टी20 स्क्वाड में वापसी हुई है। उन्हें सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए टीम में चुना गया है। उनके अलावा जॉर्जिया प्लिमर कंधे की चोट से उभरने के बाद अब मैदान पर वापसी करने वाली है।

बताते चलें कि न्यूजीलैंड की टी20 टीम में 29 वर्षीय विकेटकीपर बैटर पोली इंगलिस को पहले दो मुकाबलों के लिए चुना गया है। वहीं अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ ली ताहुहु का चयन आखिरी तीन मुकाबलों के लिए हुआ है। इनके अलावा स्क्वाड में जेस केर, रोज़मेरी मैयर, इज़ी शार्प, इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिंडे और नेन्सी पटेल जैसे युवा खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड महिला की टीम की पूरी स्क्वाड: अमेलिया केर (कप्तान), सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर (आखिरी तीन मुकाबले), इज़ी गेज़, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंगलिस (पहले दो मुकाबले), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प, ली ताहुहु (आखिरी तीन मुकाबले)।
 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार