Suzuki Access 125 Price: क्रिकेटर्स को मैदान के बाहर ज्यादातर अपनी सुपरबाइक्स या लक्ज़री कारों में स्पॉट किया जाता है। इस बीच विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को भी सड़क पर राइड का मजा उठाते देखा गया लेकिन स्कूटर पर। विराट और अनुष्का से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये कपल सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी पर घूमते देखा जा सकता है।
विराट और अनुष्का ने पूरे चेहरे वाले हेलमेट पहने हुए थे, जो उनकी पहचान को गुप्त रखने के साथ-साथ उचित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करते थे। सुजुकी एक्सेस 125 की बात करें तो इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 76,600 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है जो टॉप वेरिएंट में जाने पर 86,200 रुपए तक जाती है।
मालूम हो कि सुजुकी एक्सेस 125 भारतीय लोगों के बीच 125 सीसी स्कूटर सेगमेंट में एक लोकप्रिय पसंद बनी हुई है। हीरो के ब्रांड एंबेसडर होने के बावजूद, विराट कोहली ने हीरो मेस्ट्रो एज 125 की जगह एक्सेस 125 को चुना। मानसून के दौरान ये स्कूटर आपके लिए भी अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
वहीं अगर विराट कोहली की बात करें तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से रेस्ट दिया गया था। विराट कोहली एशिया कप में जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलना है।
एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। टी-20 विश्वकप के लिहाज से ये टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण है। विराट कोहली लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं। ऐसे में किंग कोहली चाहेंगे कि इसी साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले विश्वकप से पहले वो फॉर्म में वापसी कर सकें।