आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 45वें मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) ने क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया। डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पारी का 12वां ओवर करने आये जोफ्रा आर्चर ने चौथी गेंद धीमी गति से शॉर्ट और ऑफ स्टंप के बाहर डाली। डी कॉक ने इस गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश लेकिन बटलर ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ लिया। वहीं डी कॉक की पारी का अंत हो गया। उन्होंने इस मैच में 38 गेंद का सामना करते हुए 4 चौको और 4 छक्कों की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने इससे पहले USA के खिलाफ भी ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया था। उन्होंने सुपर 8 में आते ही फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए। 

Advertisement

 इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 163 रन का स्कोर टांगा। डी कॉक के अलावा इस मैच में डेविड मिलर ने 28 गेंद का सामना करते हुए 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा। इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जोफ्रा आर्चर ने अपने नाम किये। एक-एक विकेट मोईन अली और आदिल राशिद को एक-एक विकेट मिला।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉप्ली। 

Also Read: Live Score

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, ओटनील बार्टमैन। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार