आईसीसी टी-20 वर्ल्ड का चौथा मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच दुबई के शेख जायेद स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने नामीबिया को 7 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम निर्धारित 19.3 ओवरों में ही ढेर हो गई और उन्होंने कुल 96 रन बनाए। टीम के लिए क्रेग विलियम्स ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 19 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका की ओर से महीश थिकसाना ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा लाहिरु कुमारा और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। चमिका करुणारत्ने और दुष्मंथा चमीरा एक-एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।

97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उनके 3 विकेट 26 रन के स्कोर पर ही गिर गए। हालांकि इसके बाद अविश्का फर्नांडो और भानुका राजपझे ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 13.3 ओवरों में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। अविश्का ने 28 गेंदों में 30 रन तो वही भानुका ने 27 गेंदों 42 रनों की शानदार पारी खेली।

नामीबिया की ओर से रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़ और जे जे स्मिथ के खाते में एक-एक विकेट गए।

श्रीलंका की ओर से महीश थिकसाना को 3 विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार