T20 World Cup 2021: जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं। टी 20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जोस बटलर का बल्ला जमकर गरजा और उन्होंने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 32 गेंदों पर 71* रन की तेज तर्रार पारी खेली। जोस बटलर के प्रकोप का सबसे ज्यादा सामना ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने किया।

Advertisement

जोस बटलर ने मिचेल स्टार्क को मिड-विकेट की दिशा में 2 लंबे छक्के मारे। वहीं जोस बटलर द्वारा मारा गया एक छक्का ऐसा था जिसने कमेंट्री कर रहे शेन वॉटसन को कंफ्यूज कर दिया। बटलर ने छक्का मारा और जब गेंद के स्टैंड में जाने की फुटेज दिखाई गई, तब शेन वॉटसन ने फुटेज में नजर आ रही गेंद को चंद्रमा समझ लिया। क्योंकि गेंद को ज़ूम-इन फ्रेम में दिखाया गया था।

Advertisement

कंफ्यूज शेन वॉटसन जिन्होंने गेंद को चांद समझ बैठा था उन्होंने कहा, 'क्या यह अविश्वसनीय नहीं है, पृथ्वी की सुंदरता जिस पर हम रहते हैं।' शेन वॉटसन की बात सुनकर कमेंट्री कर रहे नासिर हुसैन कहते हैं ये चांद की फुटेज नहीं क्रिकेट बॉल है जिसे कुछ देर पहले जोस बटलर ने हिट किया था।

वहीं अगर मैच की बात करें इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में महज 125 रन ही बना सकी थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने इस लक्ष्य को 11.4 ओवर में 8 विकेट शेष रहते प्राप्त कर लिया था। इंग्लैंड के लिए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लेने वाले क्रिस जोर्डन को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार