बास डी लीडे (Bas de Leede) और फ्रेड क्लासेन (Fred Klaassen)की शानदरा गेंदबाजी के दम पर नीदरलैंड ने रविवार (16 अक्टूबर) को जिलॉन्ग में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)को तीन विकेट से हरा दिया। यूएई के 111 रनों के जवाब में नीदरलैंड ने एक गेंद बाकी रहते हुए 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाज़ मैक्स ओदाऊद ने 18 बॉल पर 23 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम के विकेट लगातार गिरते रहे। बेहद ही रोमांचक मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने ठंडे दिमाग से बल्लेबाज़ी करते हुए 19 गेंदों पर 16 रन बनाए और अपनी टीम को आखिरी ओवर में जीत दिलवाई।

Advertisement

यूएई के लिए जुनैद सिद्दीकी ने अपने कोटे के चार में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। बेसिल हमीद, अयान अफजल, मयप्पन, और जहूर खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी यूएई ने मुहम्मद वसीम की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। वसीम में 47 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रनों की पारी खेली।यूएई की पूरी टीम  मिलकर पारी में सिर्फ 6 बाउंड्री ही लगा सके, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। टीम के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

नीदरलैंड के लिए गेंदबाजी में बास डी लीडे ने तीन विकेट हासिल किए, इसके अलावा फ्रेड क्लासेन ने दो विकेट, टिम प्रिंग और रूलोफ़ वैन डेर मेर्वे ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार