सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के धमाकेदार अर्धशतक और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे ने सोमवार (17 अक्टूबर) को होबार्ट में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में आयरलैंड को 31 रनों से हरा दिया। जिम्बाब्वे के 174 रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। रजा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली।

Advertisement

आयरलैंड के लिए जोशुआ लिटिल ने तीन विकेट, वहीं मार्क अडायर और सिमी सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम की शुरूआत खराब रही और 22 रन के कुल स्कोर पर 4 विकेट गिर गए। मिडल ऑर्डर में कर्टिंस कैंपर (27 रन), जॉर्ज डॉकरेल (24 रन) और गैरेथ डेलानी (24 रन) ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हुआ।

जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने तीन विकेट, तेंदई चतारा और रिचर्ड नगरवा ने दो-दो विकेट, सीन विलियम्स औ सिंकदर रजा ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर : जिम्बाब्वे 20 ओवर में 174/7 (सिकंदर रजा 82, जोशुआ लिटिल 3/24, सिमी सिंह 2/31) आयरलैंड को 20 ओवरों में 143/9 (कर्टिस कैंपर 27, जॉर्ज डॉकरेल 24, आशीर्वाद मुजरबानी 3/23, तेंदई चतारा 2/22)।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार