अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) और जेसन होल्डर (Jason Holder) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने बुधवार (19 अक्टूबर) को होबार्ट में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में जिम्बाब्वे को 31 रनों से हरा दिया है। वेस्टइंडीज के 153 रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 18.2 ओवर में 122 रनों पर ऑलआउट हो गई। दो मैचों में वेस्टइंडीज की यह पहली जीत और जिम्बाब्वे की पहली हार है।  

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे को 29 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे। ल्यूक जॉन्गवे ने सबसे ज्यादा 29 रन की पारी खेली, इसके अलावा वेस्ल मधेवेरे ने 27 रन बनाए। टीम के छह बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक पहुंचने में असफल रहे। 

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेसन होल्डर ने तीन विकेट, अकील होसैन, ओडेब मैकॉय और ओडियन स्मिथ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। 36 गेंदों में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जड़े। इसके रोवमैन पॉवेल ने 28 रन और अकील होसैन ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने तीन विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी ने दो विकेट और सीन विलियम्स ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार