England vs New Zealand Super 8: विल जैक्स (Will Jacks) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने शुक्रवार (27 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। पहले ही टॉप 4 के लिए क्वालीफाई कर चुकी इंग्लैंड की टीम सुपर 8 राउंड में अजेय रही। इंग्लैंड की जीत के साथ पाकिस्तान अभी भी सेमीफाइनल में रेस बनी हुई है और न्यूजीलैंड भी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरूआत खराब रही और 2 रन के कुल स्कोर पर फिल सॉल्ट और जोस बटलर की ओपनिंग जोड़ी पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने जैकब बेथेल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। ब्रूक ने 24 गेंदों में 26 रन , बैथेल ने 16 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया।
मिडल ऑर्डर में टॉम बैंटन ने 24 गेंदों में 33 रन और सैम कुरेन ने 22 गेंदों में 24 रन बनाए। निचले क्रम में विल जैक्स ने 18 गेंदों में नाबाद 32 रन और रेहान अहमद ने 7 गेंदों में नाबाद 17 रन की बेहतरीन पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत की दहलीज पार कराई। जिससे इंग्लैंडन 19.3 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली।
न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने 3 विकेट, ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट चटकाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। 28 गेंदों में 39 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे, उनके लावा टिम सेफर्ट ने 25 गेंदों में 35 रन और फिन एलन ने 19 गेंदों में 29 रन बनाए। सेफर्ट और एलन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इंग्लैंड के लिए स्पिन गेंदबाजों ने कमाल दिखाते हुए आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट, वहीं लियाम डॉसन ने 1 विकेट लिया। इंग्लैंड के लिए 16 ओवर स्पिन गेंदबाजों में डाले, जो इस फॉर्मेट में इंग्लैंड के लिए एक मुकाबले में स्पिनर द्वारा सबसे ज्यादा ओवर थे।