India vs South Africa Super 8: साउथ अफ्रीका के ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन (Quinton de Kock) डी कॉक के पास रविवार (22 फरवरी) को भारत के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
डी कॉक ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 321 मैचों की 357 पारियों में 295 छक्के जड़े हैं। अगर वह पांच छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे और दुनिया के 14वें क्रिकेटर बन जाएंगे।
फिलहाल साउथ अफ्रीका के लिए इस आंकड़े तक एबी डी विलियर्स ही पहुंचे हैं। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 420 मैच की 484 पारियों में 328 छक्के जड़े हैं।
डी कॉक मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक साउथ अफ्रीका के दूसरे सबसे ज्यादा सफल बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने चार पारियों में 29.50 की औसत से 118 रन बनाए हैं, जिसमें बेस्ट स्कोर 59 रन रहा है।
भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में डी कॉक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 14 पारियों में 42.25 की औसत और 149.55 की स्ट्राईक रेट से 507 रन बनाए हैं, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना मफाका, डेविड मिलर, लुंगी एंगीडी, एनरिक नॉर्खिया, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स।