आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप  के छठे मुकाबले में ओमान का सामना बांग्लादेश से हुआ जहां बांग्लादेश की टीम ने ओमान को 26 रनों से हराया। 

Advertisement

बांग्लादेश की टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर मोहम्मद नईम ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने 29 गेंदों में 42 रन बनाए।

ओमान की ओर से बिलाल खान और फैयाज बट्ट के खाते में 3-3 विकेट गया तो वही कलिमुल्लाह 2 विकेट चटकाने में कामयाब रहे। कप्तान जीशान मकसूद ने अपने नाम एक विकेट हासिल किया।

154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन ही बना सकी। ओपनर जतिंद्र सिंह ने एक छोर से कोशिश तो और 40 रन बनाए लेकिन उनका साथ देने के लिए कोई भी बल्लेबाज मौजूद नहीं था। अंत में ओमान की टीम बांग्लादेश के लक्ष्य से 26 रन दूर रह गई।

बांग्लादेश की ओर से मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शाकिब अल हसन के खाते में 3 विकेट गए। मोहम्मद सैफुद्दीन और महेदी हसन के खाते में एक-एक विकेट गया।

बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में धमाल मचाने वाले शाकिब अल हसन को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार