T20 World Cup 2022: भारत के पूर्व बल्लेबाज और वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी गौतम गंभीर ने उस टीम का नाम बताया है जो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम के अलावा अन्य सभी टीमों के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। गंभीर को लगता है कि श्रीलंका वह टीम है जो अपकमिंग टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में प्रतिद्वंद्वी टीमों को हैरान कर सकती है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' पर बोलते हुए गौतम गंभीर ने हाल ही में श्रीलंकाई टीम को मिली सफलता के बारे में बात की है। गौतम गंभीर ने कहा, 'श्रीलंका को एशिया कप में जिस तरह की सफलता मिली, जिस तरह से वे खेल रहे हैं वे शायद सही समय पर चरम पर हैं। दुष्मंथा चमीरा और लाहिरू कुमारा के आने से उन्होंने शायद अपने अधिकांश कमियों को दूर कर लिया है।'

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'वे एक खतरा बनने जा रहे हैं। वो टी 20 विश्व कप में काफी आत्मविश्वास के साथ जा रहे हैं।' बता दें कि एशिया कप 2022 के मुकाबले में टीम इंडिया को पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका के हाथों भी करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था जिसके चलते टीम इंडिया एशिया कप में ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी।

2 ग्रुप में हैं 6-6 टीमें: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो रही है। ग्रुप 1 के मैच के बाद सुपर 12 की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। सुपर-12 में दो ग्रुप में 6-6 टीमों को बांटा गया है। ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के साथ अफगानिस्तान है (अभी 2 और टीमें जुडेंगी) वहीं ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (अभी 2 और टीमें जुडेंगी) है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार