6 अक्टूबर। तमिलनाडु की टीम ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर रविवार को केएल सैनी मैदान पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मुकाबले में त्रिपुरा को 187 रनों से हरा दिया। तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 315 रन बनाए। अभिनव मुकुंद ने 84, बाबा अपराजित ने 87, कप्तान दिनेश कार्तिक ने 40 और मुरुगन अश्विन ने 25 रनों की पारी खेली। त्रिपुरा की ओर से अजोय सरकार ने तीन और नीलाम्बुज वत्स ने दो विकेट लिए।
Advertisement
जवाब में खेलने उतरी त्रिपुरा की टीम 34.3 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 128 रन ही बना सकी। प्रत्युष सिंह और मिलिंद कुमार ने सबसे अधिक 24-24 रनों का योगदान दिया। उदियान बोस और निरुपम चौधरी ने 20-20 रन जोड़े।
Advertisement
तमिलनाडु की ओर से टी. नटराजन ने तीन विकेट लिए जबकि मुरुगन, रविश्रीनिवासन साई किशोर ने दो-दो विकेट लिए।