बांग्लादेश के ओपनिंग बल्लेबाज तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) के पास श्रीलंका के खिलाफ रविवार (23 मई) को खेले जाने वाले पहले वनडे इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। तमीम इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले गए 351 मैचों की 408 पारियों में 13941 रन बनाए हैं।

Advertisement

14000 इंटरनेशनल रन

Advertisement

तमीम अगर इस मुकाबले में 59 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन के मामले में दूसरे नंबर पर मुश्फिकुर रहीम हैं, जिन्होंने 12311 रन बनाए हैं। 

बता दें कि तमीम ने वनडे में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 7452 रन बनाए हैं।

वनडे में 100 छक्के

तमीम 6 छक्के मारते ही वनडे में अपने 100 छक्के पूरे कर लेगे। बांग्लादेश के लिए यह कारनामा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले मे तमीम के बाद मुश्फिकुर रहीम हैं। 

Advertisement

बता दें कि भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 12.30 बजे से होगा। 

गौरतलब है कि तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा दी है। टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की वापसी हुई है। वह चोट और निजी कारणों के चलते न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा नहीं थे, वहीं आईपीएल खेलने के लिए उन्होंने श्रीलंका दौरे से नाम वापस ले लिया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार