Bangladesh vs Pakistan 3rd ODI: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे सीरीज के निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने शानदार शतक जड़ते हुए टीम की पारी को मजबूती दी। मध्यक्रम में लिट्टन दास ने उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं अंत में तौहीद हृदोय की नाबाद पारी की बदौलत बांग्लादेश ने पाकिस्तान के सामने 291 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा कर दिया।

Advertisement

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला रविवार (15 मार्च) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। देखें लाइव स्कोर 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम को सलामी बल्लेबाज सैफ हसन और तंजीद हसन ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 109 गेंदों में 105 रन की साझेदारी निभाई। सैफ हसन ने 55 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि तंजीद हसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 गेंदों में 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 107 रन की बेहतरीन पारी खेली।

मध्य ओवरों में नजमुल हुसैन शान्तो ने 34 गेंदों में 27 रन और लिट्टन दास ने 51 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। वहीं पारी के आखिरी ओवरों में तौहीद हृदोय ने भी 44 गेंदों में नाबाद 48 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसकी बदौलत बांग्लादेश ने निर्धारित 50 ओवरों में 290 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में हारिस रऊफ ने 3 विकेट झटके। इसके अलावा कप्तान शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद को भी 1-1 सफलता मिली।

टीमें इस मैच के लिए
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, गाजी गोरी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, साद मसूद, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार