न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के बीच नेपियर में दूसरा टी-20 मैच खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और उनका ये फैसला फिलहाल सही साबित होता दिख रहा है। ताज़ा समाचार लिखे जाने तक कीवी टीम ने अपने तीन विकेट 82 रनों पर ही गंवा दिए हैं।

Advertisement

कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और ऐसा लग रहा था कि आज वो लंबी पारी खेलेंगे लेकिन वो जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर वो खुद हैरान रह गए और हंसते-हंसते पवेलियन लौटे।

Advertisement

दरअसल, मार्टिन गुप्टिल जिस ओवर में आउट हुए वो कीवी पारी का छठा ओवर था ओवर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वो फाइन लेग की तरफ गेंद को हवा में मार बैठे और वहां खड़े तस्कीन अहमद ने अपने एक हाथ से कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया। इस तरह से आउट होने के बाद गुप्टिल को अपनी किस्मत पर भरोसा नहीं हुआ और वो हंसते-हंसते पवेलियन लौट गए।

तस्कीन ने ये कैच पकड़ने के अलावा एक विकेट भी चटकाया। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बांग्लादेशी टीम न्यूज़ीलैंड को कितने कम स्कोर पर रोक पाती है। आपको बता दें कि कीवी टीम पहला टी-20 जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार