भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) कोलकाता टेस्ट (IND vs SA 1st Test) के दौरान चोटिल हो गए जिस वज़ह से वो भारत की पहली इनिंग में रिटायर्ड आउट हुए और दूसरी इनिंग में बल्लेबाज़ी करने भी मैदान पर नहीं आए। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या वो सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs SA 2nd Test) के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि खुद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कैप्टन शुभमन गिल की इंजरी पर बड़ी अपडेट दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, कोलकाता टेस्ट के खत्म होने के बाद कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और वहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए दूसरे टेस्ट के लिए शुभमन गिल की उपलब्धता पर अपनी बात रखी। वो बोले, "शुभमन गिल अभी भी निगरानी में हैं। देखते हैं क्या होता है। फिजियो आज शाम को फैसला लेंगे और इसके बाद हम फैसला करेंगे।"

Advertisement

जान लें कि शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान भारत की पहली इनिंग में सिर्फ 3 गेंद खेल पाए और 4 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। गिल को अचानक से गर्दन में तेज दर्द हुआ जिस वज़ह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। यही वज़ह है अभी फिजियो भी ये फैसला नहीं ले पाए हैं कि गिल गुवाहाटी टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं।

बात करें अगर कोलकाता टेस्ट की तो यहां साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए चौथी इनिंग में 124 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 93 रन पर ऑल आउट हुई। इस तरह मेहमान टीम ने 30 रनों से ये मुकाबला जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट अब शनिवार, 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम और फैंस यही उम्मीद करेंगे कि कैप्टन गिल तब तक पूरी तरह फिट हो जाए और ये मुकाबला खेलने के लिए उपलब्ध रहें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार