लाहौर, 9 सितम्बर: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कम से कम 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। श्रीलंका को सितम्बर-अक्टूबर में पाकिस्तान दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है।

 
Advertisement

जियो टीवी ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के हवाले से सोमवार को बताया कि जिन खिलड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे से नाम वापस लिया है, उनमें वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।

Advertisement

एसएलसी ने कहा कि खिलाड़ियों को सीमित ओवरों की सीरीज के लिए सुरक्षा प्रबंधों के बारे में बताया गया था और फिर उन्हें इस पर फैसला लेने के लिए कहा गया था। इसके बाद इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया।

इससे पहले, श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फनार्डो ने कहा था कि अधिकतर खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा स्थिति को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि टीम के अधिकारी खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे और पाकिस्तान दौरे के लिए उन्हें समझाएंगे कि उन्हें वहां पर पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

इस संबंध में सोमवार को एक बैठक हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया।

पाकिस्तान ने श्रीलंका के साथ होने वाली इस घरेलू सीरीज के लिए तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान और श्रीलंका को कराची के नेशनल स्टेडियम में 27 सितम्बर, 29 सितम्बर और दो अक्टूबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

Advertisement

इसके बाद दोनों टीमें लाहौर के गद्याफी स्टेडियम में पांच, सात और नौ अक्टूबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद श्रीलंका भी दिसंबर में दो मैचों की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए पाकिस्तान की मेजाबानी करेगी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार