भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल में संपन्न 2 टेस्ट मैचों की श्रीलंका सीरीज 1-0 से अपने नाम की। गाले में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम को 165 रन से जीत मिली थी। कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट में जीत की स्थिति में होने के बावजूद भारतीय टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। कोलंबो में भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की दूसरी पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट नहीं कर सके और टेस्ट ड्रा रहा।

Advertisement

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में देवदत्त पड्डिकल और मानव सुथार के रूप में 2 स्टार मिले। देवदत्त पड्डिकल ने बल्लेबाजी और सुथार ने गेंदबाजी में असाधारण प्रदर्शन किया। गेंदबाजी भारत के लिए चिंता का विषय रही। दूसरे टेस्ट में भारत की तरफ से 13 नो बॉल फेंके गए। यह किसी भी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

भारतीय टीम द्वारा फेंके गए नो बॉल की संख्या पर सुनील गावस्कर ने कहा, "भारतीय गेंदबाजों को नो-बॉल पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है। इससे खेल प्रभावित होता है। खेल के बहुत कम पहलू ऐसे होते हैं जो पूरी तरह से खिलाड़ियों के नियंत्रण में होते हैं, और एक बल्लेबाज का गार्ड लेना और एक बॉलर का नो-बॉल न करना, ऐसे ही दो पहलू हैं। खिलाड़ी इंटरव्यू के दौरान कंट्रोल में काम करने की बात करते हैं। आज के दौर में रन-अप को मार्क करने के लिए एक टेप मेजर मौजूद है। इस वजह से गेंदबाजों के पास नो बॉल फेंकने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए।"

भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में देवदत्त पड्डिकल और मानव सुथार के रूप में 2 स्टार मिले। देवदत्त पड्डिकल ने बल्लेबाजी और सुथार ने गेंदबाजी में असाधारण प्रदर्शन किया। गेंदबाजी भारत के लिए चिंता का विषय रही। दूसरे टेस्ट में भारत की तरफ से 13 नो बॉल फेंके गए। यह किसी भी टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम अफगान सीरीज में अपना दबदबा कायम रखने के लिए उतरेगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार