T20 World Cup, AUS vs WI: क्रिस्टोफर हेनरी गेल जैसे प्लेयर सदियों में एक बार पैदा होते हैं। गेल उस खिलाड़ी का नाम है जिसके वेस्टइंडीज में ही नहीं बल्कि विश्व के कोने-कोने में चाहने वाले बसे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में गेल जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करने आए तब वह अनोखे अंदाज में दिखे। गेल धूप का चश्मा लगाकर स्वैग से बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

Advertisement

बल्लेबाजी के वक्त क्रिस गेल के चेहरे पर मुस्कान थी। लेकिन, उनकी ये मुस्कान उनके चाहने वालों को इतना गहरा गम दे जाएगी शायद ही किसी ने सोचा हो। गेल ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। वहीं जब वह पैट कमिंस की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे तब उनके चेहरे पर लंबी सी मुस्कान थी।

Advertisement

आंखों में चश्मा और चेहरे पर लंबी सी मुस्कान लिए क्रिस गेल ने दोनों हाथ उठाकर फैंस का अभिवादन किया मानो 42 साल के गेल फैंस से उनके समर्थन के लिए अंतिम बार शुक्रिया कहना चाह रहे हों। इसके बाद गेल साथी खिलाड़ियों से गले मिलते हैं क्रिस गेल को देखकर साफ पता चल रहा था कि वेस्टइंडीज की जर्सी में ये हमारे गेल का अंतिम मैच है। गेल के चेहरे पर हंसी थी लेकिन, उनके फैंस के दिलों में सन्नाटा पसर गया।

क्रिकेट को नया आयाम देने वाले क्रिस गेल को शायद अब कभी उनके फैंस वेस्टइंडीज की जर्सी में दोबारा नहीं देख पाएंगे। गेल तो हंसकर चल दिए लेकिन उनकी मुस्कान क्रिकेट फैंस के दिलों में घर कर गई। फैंस को आभास हो गया कि क्रिस गेल के साथ ही क्रिकेट के एक युग का अंत हो चुका है।

क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज टीम को दो टी-20 वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका अदा की है। यही वजह है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपना भरोसा हेनरी गेल पर जताया और उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया। क्रिस गेल टी-20 क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज हैं और जब कभी टी-20 क्रिकेट का जिक्र होगा तो उसमें सबसे पहले 'क्रिस्टोफर हेनरी गेल' का नाम आएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार