मार्च 06, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनवल मुकाबले में पेशावर जल्मी की टीम ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 58 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पेशावर की टीम ने 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए जिसके  जवाब में क्वेटा महज 16.3 ओवर में ही 90 रनों पर सिमट गई। विराट कोहली को दिया गया गलत आउट, अंपायर के इस फैसले पर मचा हंगामा: VIDEO

Advertisement

दूसरी पारी में क्वेटा की शुरूआत बेहद खराब रही और 13 रनों में ही उनके तीन बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सीन इर्विन ने 24 और कप्तान सरफराज अहमद ने 22 रन बनाए। मोहम्मद असगर ने 16 रनों पर 3 विकेट लिए। वहाब रियाज ने 13 रनों पर 2 और हसन अली ने 13 रनों पर 2 विकेट लिए।

Advertisement

इससे पहले पेशावर की टीम को कमरान अकमल (40 रन) ने अच्छी शुरूआत दिलाई। सैमी ने केवल 11 गेंदों में 3 छक्के और एक चौके जड़ते हुए 28 रनों की नाबाद पारी खेली। रेयाद इमवरित ने 30 रनों पर 3 विकेट लिए। केएल राहुल ने तोड़ा सचिन औऱ कोहली का रिकॉर्ड, ऐसा कर किया कमाल

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार