England vs West Indies 2nd Test: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के 241 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 416 रन बनाए। जिसमें ओली पोप ने 121 रन, बेन डकेट ने 71 रन और कप्तान बेन स्टोक्स ने 69 रन की पारी खेली। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 457 रन बनाकर 31 रन की बढ़त हासिल की। 

 
Advertisement

इंग्लैंड दूसरी पारी में पलटवार करते हुए इंग्लैंड ने 425 रन बनाए। जिसमें जो रूट ने 122 रन, हैरी ब्रूक ने 109 रन, बेन डकेट ने 76 रन और ओली पोप ने 51 रन बनाए। बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट के 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दोनों पारियों में टीम ने 400 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। 

इसके अलावा यह  पहला टेस्ट मैच है, जहां पहली, दूसरी और तीसरी पारी में टीमों ने 400 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है।  

385 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 143 रनों पर ही ढेर हो गई। ओली पोप को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  बता दें कि इंग्लैंड अपनी सरजमीं पर 1988 के बाद से वेस्टइंडीज से कोई सीरीज नहीं हारे हैं। तीसरा औऱ आखिरी टेस्ट मैच 26 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार