माउंट मॉन्गनुई में न्यूजीलैंड औऱ बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन के खेल के दौरान न्यूजीलैंड के ड्रेसिंग रूम में एक बच्चा देखा गया, जो ऑलराउंडर डेरिल मिचेल के साथ बैठा देखा गया। यह बच्चा किसी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के सदस्य का नहीं था।
इस बच्चे का नाम है जैकब, जो कि कैंसर से जंग लड़ रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे दिन के खेल के दौरान जैकब को ड्रेसिंग रूम की हिस्सा बनने की अनुमति दी थी।
न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा उठाए गए इस कदम की सोशल मीडिया पर फैंस ने काफी सरहाना की।
बता दें कि डेवोन कॉनवे (122) के शानदार शतक और हेनरी निकल्स (75) और विल यंग (52) के शानदार अर्धशतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 328 रन बनाए। इसके जवाब में शानदार बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है।
बांग्लादेश ने 6 विकेट हाथ में रहते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। पहली बार ऐसा हुआ है, जब एशिया के बाहर पहले गेंदबाजी करने के बावजूद बांग्लादेश ने बढ़त हासिल की है।