ऑल राउंडर राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) ने बताया कि जब उन्हें युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने उनके भारतीय टीम में चयन के बारे में बताया तो उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हुआ और लगा कि चहल उनके साथ मजाक कर रहे हैं। तेवतिया, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च से शुरु होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

तेवतिया ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "जब चहल भाई ने मुझे टीम में चयन के बारे में बताया तो मुझे लगा वह मजाक कर रहे हैं। मुझे नहीं लगा था कि मेरा चयन इस वक्त होगा। मोहित शर्मा भी मेरे कमरे में आए और उन्होंने मुझे यह खबर दी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "जीवन में हमेशा चुनौतियां रहती हैं। हरियाणा के तीन स्पिनर भारत के लिए खेल चुके हैं जिनमें अमित मिश्रा, चहल और जयंत यादव के नाम शामिल हैं। लोगों ने आईपीएल के बाद मुझे देखना शुरु किया। मुझे लगा कि अगर मैं अच्छा करूंगा तो मेरा चयन भारतीय टीम में होगा।"

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेली जानी है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार