Tilak Varma, Varun Chakaravarthy ICC Rankings: इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद हालिया शानदार फॉर्म के चलते आईसीसी पुरुष टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। राशिद 2023 के अंत में पहली बार टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर आए थे। लेकिन वेस्टइंडीज के अकील हुसैन ने उनसे नंबर 1 गेंदबाज का ताज छिन लिया था। 

Advertisement

भारत के खिलाफ खेली जा रही टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में किफायती प्रदर्शन के चलते रशीद को एक स्थान का फायदा हुआ और वह दोबारा टॉप पर पहुंच गए हैं। राजकोट में खेले गए तीसरे मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट हासिल कर इंग्लैंड की जीत में अहम रोल निभाया। 

Advertisement

इसके अलावा भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने भी गेंदबाजों की रैंकिंग में अहम रोल निभाया। तीसरे टी-20 में 5 विकेट चटकाने के बाद वह 25 स्थान के फायदे के साथ पांचवें नंबर आ गए हैं, वहीं इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर छठे नंबर पर। 

वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले तीन मैच में 19*, 72* और 18 रन की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा नंबर 1 की कुर्सी के औऱ करीब आ गए हैं। एक स्थान के फायदे के साथ तिलक दूसरे नंबर पर हैं, वहीं नंबर 1 पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड बरकरार हैं। तिलक के पास बाकी दो मुकाबलों में हेड से आगे निकलने का मौका होगा। अगर वो ऐसा करते हैं तो इस फॉर्मेट में नंबर 1 बल्लेबाज बनने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे। 23 साल 105 दिन उम्र के साथ फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम हैं। 

टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 40वें, लियाम लिविंगस्टोन 32वें और बेन डकेट 28वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार