इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए इस टूर्नामेंट का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। सितारों से सजी मुंबई इंडियंस पूरे सीजन सिर्फ 14 में से 4 मैच ही जीत सकी थी। ऐसे में इस बार रोहित शर्मा की अगुवाई में MI यह खिताब जीतना चाहेगी, लेकिन इससे पहले मुंबई इंडियंस को अपने कुछ स्टार खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट खोजनी होगी। यह खिलाड़ी हैं कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या।

Advertisement

कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है और अब वह MI के बैटिंग कोच के तौर पर नज़र आएंगे, वहीं हार्दिक पांड्या को पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया था। यह दोनों ही खिलाड़ी MI के अहम सदस्य थे, लेकिन अब मुंबई को आईपीएल का आगामी सीजन शुरू होने से पहले इनकी रिप्लेसमेंट खोजनी होगी।

Advertisement

ये खिलाड़ी बन सकते हैं रिप्लेसमेंट: आईपीएल के आगामी सीजन में MI के लिए कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या वाला काम टिम डेविड और कैमरून ग्रीन कर सकते हैं। ग्रीन एक ऑलराउंडर हैं जो कि विस्फोटक बल्लेबाज़ी करते हैं, वह हार्दिक की परफेक्ट रिप्लेसमेंट होंगे। वहीं मिडिल ऑर्डर में बल्ले से तबाही मचाने का काम टिम डेविड अपने कंधों पर ले सकते हैं। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी यह कहा था कि ग्रीन और डेविड आगामी सीजन में MI के लिए बेहद जरूरी खिलाड़ी होंगे।

बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए सीजन के शुरू होने से पहले कई समस्याएं खड़ी हो चुकी हैं। दरअसल, टीम के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह अब तक फिट नहीं हुए हैं, ऐसे में उनका आगामी आईपीएल सीजन खेलना काफी मुश्किल नज़र आ रहा है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई पेसर झाई रिचर्डनसन भी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट मिस करने वाले हैं। यही कारण है हिटमैन की टीम मुश्किलों में नज़र आ रही है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार