South Africa vs New Zealand, 1st Semi-Final: न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज टिम सेफर्ट (Tim Seifert) ने बुधवार (4 मार्च) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकात के ईडन गार्डन्स में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में 33 गेंदों में 175.76 की स्ट्राईक रेट से 58 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े।  इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही सेफर्ट ने खास रिकॉर्ड बना दिया। 

Advertisement

सेफर्ट न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में तीन 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। सेफर्ट ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक सात पारियों में 45.66 की औसत औऱ 161.17 की स्ट्राईक रेट से 274 रन हो गए हैं। जिसमें बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन रहा है। 

Advertisement

कीवी टीम के लिए रनों के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे फिन एलन हैं, जिन्होंने सात पारियों मे 289 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शुमार है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए सेफर्ट औऱ एलन की जोड़ी ने धमाकेदार शुरूआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9 ओवर में 117 रन की साझेदारी की, जो आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार