टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 19वें मैच में ज़िम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर एक बड़े उलटफेर को अंज़ाम दे दिया। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ना सिर्फ जिम्बाब्वे के बल्लेबाजोंं और गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया बल्कि उनकी फील्डिंग भी कमाल की रही और इसका एक उदाहरण हमें तब देखने को मिला जब मैच के दौरान टोनी मुनयोंगा ने एक करिश्माई कैच पकड़कर ऑस्ट्रेलिया के होश उड़ा दिए।

Advertisement

टोनी का ये कैच देखने के बाद बल्लेबाज बेन ड्वारशुइस के भी होश उड़ गए। कुछ लोग तो इस कैच को इस टूर्नामेंट का अब तक का सबसे अच्छा कैच बता रहे हैं। ये कैच ऑस्ट्रेलिया की पारी के 18वें ओवर में देखने को मिला जब ब्रैड इवांस ने बेन ड्वारशुइस को एक अच्छी लेंथ की बॉल फेंकी। ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने इसे मिड-विकेट के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन तभी टोनी मुनयोंगा बीच में आ गए।

Advertisement

टोनी मुनयोंगा ने डीप मिड-विकेट से 15 मीटर लंबी दौड़ लगाई और सुपरमैन स्टाइल में इस कैच को पकड़ लिया। इस गज़ब के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस की जोड़ी ने टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले 4 विकेट 29 रन पर गिरे औऱ  ट्रैविस हेड (17), जोश इंग्लिस (8),कैमरून ग्रीन (0) और टिम डेविड (0) सस्से में आउट हो गए। इसके बाद मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 59 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉप स्कोरर रहे रेनशॉ ने 44 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 31 रन की धीमी पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे के लिए मुजरबानी ने 17 रन देकर 4 विकेट और इवांस 23 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा रयान बर्ल औऱ वेलिंगटन मसाकाद्जा के खाते में 1-1 विकेट आया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार