Top 5 Expensive Indian Players In IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। यही वजह है आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन 5 इंडियन प्लेयर्स के नाम जिन्हें IPL 2024 में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा सैलरी मिलने वाली है। इस लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) शामिल नहीं हैं। विराट को आईपीएल में 15 करोड़ और एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपये मिलते हैं।

Advertisement

5) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

Advertisement

मुंबई इंडियंस के नए कैप्टन हार्दिक पांड्या खास लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। हार्दिक को मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया है। पिछले दो सीजन हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को बतौर कप्तान एक सीजन जितवाया और एक में वो फाइनल तक पहुंचे थे। ये भी जान लीजिए कि हार्दिक के सफर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही हुई थी। वो अब तक आईपीएल में 123 मैच खेल चुके हैं।

 

4) ईशान किशन (Ishan Kishan)

विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। ईशान आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने साल 2022 में 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 91 मैच खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 2324 रन बनाए हैं। 

3) रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Advertisement

इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा इस लिस्ट का हिस्सा ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। हिटमैन को साल 2014 में मुंबई इंडियंस ने 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आज रोहित की आईपीएल सैलरी पूरे 16 करोड़ रुपये है। हिटमैन की लीडरशिप में एमआई ने पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता है, लेकिन इस साल आईपीएल 2024 में रोहित बतौर प्लेयर ही मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आएंगे।

 

2) ऋषभ पंत (Rihabh Pant)

विस्फोटक बल्लेबाज़ ऋषभ पंत लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। आईपीएल में पंत दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करते हैं। इस विकेटकीपर बैटर को डीसी पूरे 16 करोड़ रुपये की सैलरी देती है। आपको बता दें कि ऋषभ पंत पर दिल्ली की फ्रेंचाइजी ने हमेशा से ही खूब भरोसा जताया है। वो साल 2016 से ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। तब उन्हें डीसी ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था। आपको बता दें कि रोहित और पंत के अलावा सीएसके के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को भी 16 करोड़ रुपये की सैलरी मिल रही है।

Advertisement

1) केएल राहुल (KL Rahul)

Also Read: Live Score

इस लिस्ट के टॉप पर केएल राहुल विराजमान हैं। जी हां, बतौर इंडियन प्लेयर विकेटकीपर बैटर केएल राहुल ही वो खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में सबसे ज्यादा सैलरी प्राप्त कर रहे हैं। राहुल को साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया था और इसी के साथ उन्होंने केएल को अपनी टीम का कप्तान भी बना दिया। वो LSG से हर सीजन 17 करोड़ रुपये लेते हैं, जो कि किसी भी दूसरे भारतीय खिलाड़ी से कही ज्यादा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार